नई दिल्ली, फरवरी 20 -- महिला एशियाई कप फुटबॉल टीम में छह नए चेहरे नई दिल्ली। भारत ने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल के लिए शुक्रवार को घोषित 26 सदस्यीय टीम में छह नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम का लक्ष्य क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना है। इससे टीम को पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का अवसर मिलेगा। भारत ग्रुप सी में अपने अभियान का आगाज 4 मार्च को पर्थ में वियतनाम के खिलाफ करेगा। फिर 7 मार्च को उसी मैदान पर जापान से मुकाबला होगा, जबकि ग्रुप चरण का अंतिम मैच 10 मार्च को सिडनी में चाइनीज ताइपेई के खिलाफ खेला जाएगा। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें और दो सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। उसकी चार विजेता टीमें सीधे 2027 महिला विश्व कप (ब्राजील) के लिए क्वालीफाई करेंगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.