नई दिल्ली, अगस्त 31 -- महिला, पुरुष टीमें विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर लुसाने। हॉकी विश्व कप 2026 के बाद भारतीय महिला टीम पिछले पांच दशकों में अपने पांचवें स्थान के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत एक स्थान उठकर आठवें स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि पुरुष टीम अपने आठवें स्थान पर बरकरार है। महिला टीम 2938 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल गई हैं जो 2812 अंक के साथ नौवें स्थान पर है। नीदरलैंड्स 4083 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। चैंपियन बनी अर्जेंटीना की टीम 3757 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। पुरुष टीम (3072) सबसे ऊंची रैंकिंग वाली एशियाई टीम बना हुआ है। यह भी पढ़ें- हॉकी विश्व कप में भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पुरुष नहीं उतरे उम्मीदों पर खरे, विजेता- उपविजेता कौन रहे? लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद जर्मनी 3720 पॉइंट्...