नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- मलेशिया जूनियर स्क्वॉश में लोकेश अंडर-17 चैंपियन कुआलालंपुर। भारत के लोकेश सुब्रमणि ने मलेशिया स्क्वॉश जूनियर ओपन टूर्नामेंट में लड़कों के अंडर-17 वर्ग का खिताब जीत लिया है। उन्होंने रविवार को यहां खेले गए फाइनल मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी मुहम्मद इफ्वात जुल्किफ्ली को सीधे गेम में शिकस्त दे दी। दूसरे वरीय लोकेश ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 11-6, 11-2, 11-8 से पराजित किया। दूसरी ओर, भारत की आद्या बुधिया ने लड़कियों के अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, दिव्यांशी जैन (लड़कियों के अंडर-13 वर्ग), अविशा अग्रवाल (लड़कियों के अंडर-11 वर्ग) और श्रविन जैन (लड़कों के अंडर-19 वर्ग) ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने सफलता हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...