नई दिल्ली, अगस्त 2 -- मलेशिया की अंडर-21 टीम भारत में आठ मैच खेलेगी पुरुष हॉकी

सीरीज का आयोजन बेंगलुरु, एजेंसी। भारत इस महीने मलेशिया की अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम की आठ मैच की सीरीज के लिए मेजबानी करेगा। यहां साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) नेताजी सुभाष दक्षिणी केंद्र में 7 से 13 अगस्त तक होने वाली सीरीज में मेहमान टीम भारतीय जूनियर पुरुष टीम के खिलाफ पांच और साइ टीम के खिलाफ तीन मैच खेलेगी। यह सीरीज आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए दोनों टीमों की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मैच की तारीखें भारतीय जूनियर टीम मलेशिया से 7, 8, 10, 12 और 13 अगस्त को भिड़ेगी। इसके अलावा मलेशियाई टीम साइ टीम के खिलाफ 3, 5 और 15 अगस्त को मुकाबले खेलेगी। भारतीय जूनियर टीम हाल में बेल्जियम में प्रशिक्षण और मैच खेलकर लौटी है। इस सीरीज से खिलाड़ियों को अंतरराष...