नई दिल्ली, अगस्त 26 -- मयंक, प्रतीति बने एशियाई जूनियर शतरंज चैंपियन मुंबई। भारत के मयंक चक्रवर्ती और प्रतीति बोरदोलोई ने बुधवार को यहां एशियाई जूनियर क्लासिकल शतरंज चैंपियनशिप में क्रमशः ओपन और लड़कियों के वर्ग का खिताब जीत लिए। शीर्ष वरीय मयंक ने नौ राउंड की ओपन चैंपियनशिप में 7.5 अंक हासिल करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रूस के आर्टेम पिंगिन ने सात अंकों के साथ रजत हासिल किया, जबकि भारत के दक्ष गोयल ने 6.5 अंक बनाकर कांस्य जीता।प्रतीति ने नौ राउंड में 7.5 अंक हासिल करके लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को दोहरी सफलता दिलाई। कजाखस्तान की मारिया खोल्यावको उनसे आधा अंक पीछे रहकर रजत जीतने में सफल रहीं, जबकि निवेदिता वी सी को 6.5 अंक के साथ कांस्य पदक मिला।ओपन चैंपियन मयंक ने एक और ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया। कांस्य विजेता दक्ष...