नई दिल्ली, मार्च 14 -- मन्नेपल्ली हारे, स्विस ओपन में भारतीय चुनौती खत्म बासेल। भारत के थारुन मन्नेपल्ली स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में हारकर बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई। इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग ने शुक्रवार देर रात हुए मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी को 21-19, 19-21, 21-13 से शिकस्त दे दी। गिंटिंग पिछले साल पीठ की समस्या से परेशान रहे थे और वह इस चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को सात्विक साइराज रांकीरेड्डी को चोट के कारण उनकी और चिराग शेट्टी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल से हट गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.