खेल : मन्नत ने पहला पेशेवर गोल्फ खिताब जीता
नई दिल्ली, जून 19 -- मन्नत ने पहला पेशेवर गोल्फ खिताब जीता बेंगलुरु। अमेच्योर खिलाड़ी के तौर पर शानदार करियर के बाद इस साल पेशेवर बनीं मन्नत बरार ने महिला पेशेवर गोल्फ के आठवें चरण का खिताब जीत लिया। उन्होंने शुक्रवार को यहां अंतिम दौर में अनुभवी विधात्री उर्स को पछाड़कर जीत दर्ज की। यह पेशेवर बनने के बाद मन्नत का पहला खिताब है। मन्नत ने पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर करियर का सर्वश्रेष्ठ राउंड खेलते हुए सात अंडर 61 का स्कोर बनाया जिससे वह संयुक्त सातवें स्थान से शीर्ष पर पहुंच गईं। उनका कुल स्कोर आठ अंडर रहा। दूसरे दौर के बाद संयुक्त पांचवें स्थान पर चल रहीं विधात्री अंतिम दौर में पांच अंडर 63 के स्कोर से मन्नत से एक शॉट पीछे रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.