नई दिल्ली, फरवरी 5 -- एफआईएच प्रो लीग नई दिल्ली, हिन्द़ुस्तान ब्यूरो। पंजाब के युवा मिडफील्डर मनमीत सिंह को पहली बार सीनियर हॉकी टीम में शामिल किया गया है। पिछले साल जूनियर हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे मनमीत को शानदार प्रदर्शन का फल मिला है। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण के लिए 24 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। प्रो लीग के मुकाबले राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दस से 15 फरवरी तक खेले जाएंगे। पिछले महीने 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की थी जिसे अब घटाकर 24 कर दिया गया है। इस चरण में भारत के अलावा बेल्जियम और अर्जेंटीना की टीमें भाग लेंगी। बेल्जियम के खिलाफ पहला मैच : पिछले सत्र में नौ टीमों में आठवें स्थान पर रही भारतीय टीम अपने अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.