नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- मणिपुर 12वीं बार जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियन अनंतपुर (आंध्र प्रदेश)। मणिपुर ने 12वीं बार जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप टियर एक का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने रविवार को खिताबी मुकाबले में बंगाल को 9-0 से हरा दिया। चिंगखामायुम रेडिमा देवी (आठवें, 41वें, 65वें मिनट), लोंगजाम नीरा चानू (29वें, 55वें, 59वें मिनट) ने हैट्रिक लगाई, जबकि याइफाबी थोकचोम (68वें, 76वें मिनट) ने दो और मोंगजाम पुष्परानी देवी (75वें मिनट) ने एक गोल किया। महान भारतीय फुटबॉलर डॉ. तालीमेरेन एओ के नाम पर आयोजित इस चैंपियनशिप में पूरे समय मणिपुर का दबदबा रहा है। मणिपुर ने इसके साथ खिताबी हैट्रिक भी पूरी की। टीम ने इससे पहले 2023-24 और 2024-25 में भी खिताब जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.