खेल : भूपति, सानिया भरा नामांकन, पेस दौड़ में नहीं
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- भूपति, सानिया भरा नामांकन, पेस दौड़ में नहीं नई दिल्ली। भारतीय टेनिस के दिग्गज महेश भूपति और सानिया मिर्जा ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के असाधारण योग्यता वाले खिलाड़ियों के चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। इस तरह दोनों ने आम सभा और कार्यकारी समिति में प्रतिनिधित्व हासिल करने के लिए दावेदारी पेश की है। हालांकि लिएंडर पेस ने 7 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया। 40 खिलाड़ियों की सूची में टीयर-1 में शामिल एकमात्र खिलाड़ी पेस का नामांकन सूची में नहीं होने का मतलब है कि अब वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। भूपति ने कहा, मेरा मानना है कि हर महासंघ में ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जिन्होंने उच्चतम स्तर पर खेला हो और जो खेल में बदलाव लाने में मदद कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.