नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- भुल्लर ने तीसरा आईजीपीएल खिताब जीता अहमदाबाद। गगनजीत भुल्लर ने अंतिम दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर से गुरुवार को यहां खिताब जीत लिया। इसके साथ ही आईजीपीएल टूर पर तीन खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। पहले दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से शुरुआत करते हुए भुल्लर ने अंतिम दो दौर में 67 के समान स्कोर से कुल 11 अंडर के स्कोर से खिताब अपने नाम किया। 21 साल के प्रतिभावान राघव चुघ अंतिम दौर में चार अंडर 68 के स्कोर से कुल 10 अंडर के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। फिलिपींस के जस्टिन किबान, मैक्सिको के सेंटयागो डि ला फुएंटेस और भारतीय-अमेरिकी मानव शाह आठ अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.