नई दिल्ली, जुलाई 28 -- भारोत्तोलन : निरुपमा देवी स्पर्धा पूरी नहीं कर सकीं ग्लास्गो। राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहीं भारत की निरुपमा देवी का अभियान 63 किग्रा वर्ग में मंगलवार को निराशाजनक रूप से समाप्त हो गया। वह छह में से केवल एक सफल प्रयास कर सकीं और कुल वजन दर्ज करने में नाकाम रहीं। 25 वर्षीय निरुपमा ने केवल स्नैच में 93 किग्रा का एक सफल प्रयास किया। उन्होंने यह अपने दूसरे प्रयास में उठाया। वह तीसरे प्रयास में 95 किग्रा नहीं उठा सकीं। स्नैच के बाद वह पांचवें स्थान पर थीं। क्लीन एवं जर्क में शुरुआती प्रयास में वह 123 किग्रा वजन कंधों तक (क्लीन) लाने में सफल रहीं लेकिन उसे सिर के ऊपर स्थिर (जर्क) नहीं कर सकीं। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं को दी बधाई, जानिए अपने संदेश में किस खिलाड़ी के लिए क्या ...