नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- भारत हॉकी में फिर सरताज काकामिगाहारा, एजेसी। पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल से टीम ने शनिवार को फाइनल में मलेशिया को 5-1 से करारी शिस्कत दी। खेलों के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। वह ऐसा करने वाली पाकिस्तान के बाद दूसरी टीम है। यह भी पढ़ें- भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में 5वीं बार जीता गोल्ड मेडल, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाईभारतीय टीम की सफलता भारतीय टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। कुल मिलाकर टीम ने पांचवीं बार पीला तमगा जीता। मौजूदा ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (11वें, 57वें मिनट) और जुगराज सिंह (23वें) ने पेनाल्ट...