नई दिल्ली, जनवरी 2 -- भारत सितंबर में करेगा बांग्लादेश का दौरा ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) इस साल सितंबर में भारत की मेजबानी करेगा। इसमें दोनों टीम के बीच तीन मैच की वनडे और तीन मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। बोर्ड ने शुक्रवार को यह घोषणा की। हालांकि मौजूदा हालात में बांग्लादेश में स्थिर सरकार नहीं होने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई इस दौरे के लिए सहमति देगा या नहीं। बीसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार वनडे मुकाबले एक, 3 और 6 सितंबर को जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 9, 12 और 13 सितंबर को होंगे। भारतीय टीम इस सीरीज के लिए 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी। भारत का पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश का दौरा अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया था और छह मैचों की सफेद गेंद की सीरीज को एक साल से अधिक समय के लिए टाल दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.