खेल : भारत मैत्री फुटबॉल मैच के लिए पनामा की मेजबानी करेगा
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- भारत मैत्री फुटबॉल मैच के लिए पनामा की मेजबानी करेगा नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम 26 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में पनामा की मेजबानी करेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को बताया कि आयोजन स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी। दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। फीफा रैंकिंग में 44वें स्थान पर मौजूद पनामा 2026 विश्व कप में भी खेल चुका है। यह मैच इस साल विश्व कप में खेलने वाली टीमों के खिलाफ भारत के चार प्रस्तावित मुकाबलों में पहला होगा। भारत को 3 अक्तूबर को ब्राजील से भिड़ना है, जबकि 12 और 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले प्रस्तावित हैं। यह खालिद जमील की भारतीय टीम के लिए कड़ी परीक्षा होगी। ऐसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने का जरूरी अनुभव मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.