नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- भारत में 'विश्व माइंड गेम्स' का आयोजन अगले साल तक नई दिल्ली। इंटरनेशनल माइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (आईएमएसए) इस साल के अंत में या 2027 की शुरुआत में भारत में विश्व माइंड गेम्स (विश्व बौद्धिक खेल) का आयोजन करना चाहता है। आईएमएसए ने इस संदर्भ में बोलियां आमंत्रित की हैं। 'माइंड गेम्स' में शतरंज के अलावा पोकर, गो, ड्राफ्ट, ब्रिज और ई-स्पोर्ट्स आदि शामिल हैं। शतरंज विश्व माइंड गेम्स का प्रमुख खेल है जो भारत में काफी लोकप्रिय है। तीन दशक में विश्वनाथन आनंद भारत के प्रमुख शतरंज खिलाड़ी रहे हैं। पिछले वर्षों में अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञाननंदा और डी गुकेश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का इस खेल में दबदबा बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.