नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- भारत में अगले साल चार 'एटीपी चैलेंजर टूर टूर्नामेंट नई दिल्ली। भारत 2026 में चार एटीपी चैलेंजर टूर टूर्नामेंटों की मेजबानी करेगा। ये टूर्नामेंट बेंगलुरु, चेन्नई, नई दिल्ली और पुणे में खेले जाएंगे। भारत में पिछले दो साल में भी हर साल चार एटीपी चैलेंजर टूर टूर्नामेंट हुए थे। अब इनमें से दो को डाउनग्रेड कर दिया गया है, चेन्नई एटीपी 100 से एटीपी 50 इवेंट में आ गया है, जबकि पुणे का महा ओपन एटीपी 100 से 75 हो गया है। बेंगलुरु ओपन के साथ 5 जनवरी को सीजन शुरू होगा। चेन्नई ओपन 9 फरवरी को, दिल्ली ओपन 16 फरवरी को (एटीपी 75) तथा 23 फरवरी को पुणे में महा ओपन होगा। भारत 7-8 फरवरी को बेंगलुरु में डेविस कप क्वालिफायर में नीदरलैंड्स का सामना करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.