नई दिल्ली, अगस्त 6 -- महिला एशिया कप नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारत और पाकिस्तान की टीमें महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पांच सितंबर को दुबई में आमने-सामने होंगी। एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने गुरुवार को टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित किया। आठ टीमों का टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। उद्घघाटन मुकाबला 28 अगस्त को थाईलैंड और हांगकांग-चीन के बीच खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- भारत और पाकिस्तान के बीच कब होगी भिड़ंत? महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल आया सामनेभारत का कार्यक्रम सभी मुकाबले फ्लडलाइट्स में खेले जाएंगे और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चीन के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, ...