नई दिल्ली, अगस्त 27 -- भारत-पाक चिंतित, जापान जाएगा एसीसी का दल नई दिल्ली। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का एक दल एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले देशों के लिए लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जापान जा सकता है। हाल में एसीसी की बैठक में भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने हाइब्रिड पिच, ड्रेसिंग रूम के साथ ही होटल के बारे में चिंता जताई थी। इसमें जापान क्रिकेट के सीईओ नाओकी एलेक्स मियाजी भी शामिल हुए। एक देश के पदाधिकारी ने कहा, जापान क्रिकेट के प्रतिनिधि ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम के आसपास के पांच सितारा होटल बुक हो चुके हैं। इसलिए उन्हें 20 किमी से भी अधिक दूर होटल बुक करने को मजबूर होना पड़ा। यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 की सुविधाओं से BCCI और PCB नाराज, पिच खराब; होटल में किट बैग के लिए भी जगह नहीं! टीमों के प्रतिनिधि इसस...