नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- भारत को एशियाई घुड़सवारी में पांच पदक नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को थाईलैंड के पटाया में इवेंटिंग और ड्रेसेज स्पर्धाओं में पांच पदक जीतकर एशियाई घुड़सवारी चैंपियनशिप में अपना अभियान खत्म किया। टारगेट एशियाई खेल समूह (टीएजीजी) योजना के खिलाड़ी आशीष लिमये ने इवेंटिंग में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने के अलावा शशांक सिंह कटारिया और शशांक कनमुरी के साथ टीम रजत जीता। ड्रेसेज में श्रुति वोरा ने तीन रजत जीते। उन्होंने व्यक्तिगत वर्ग के अलावा दूसरा रजत इंटरमीडिएट फ्रीस्टाइल-1 में और तीसरा ड्रेसेज टीम स्पर्धा में जीता। भारतीय दल में 16 सदस्य (छह एथलीट, छह ग्रूम, दो कोच और एक पशु चिकित्सक और फेरियर शामिल था) शामिल थे जिसका पूरा खर्च सरकार ने उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.