नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारत की पहली साइकिलिंग लीग अहमदाबाद में होगी नई दिल्ली। भारतीय साइकिलिंग के लिए पहली बार इस साल फ्रेंचाइजी आधारित लीग की योजना बनाई जा रही है। आठ टीमों वाली यह लीग नवंबर के दूसरे हफ्ते में अहमदाबाद में होगी जो 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने के बाद 2036 ओलंपिक की मेजबानी के अधिकार हासिल करने की कोशिश कर रहा है। हर फ्रेंचाइजी में दो अंतरराष्ट्रीय राइडर के साथ-साथ दो जूनियर भारतीय साइकिलिस्ट समेत 10 खिलाड़ी होंगे। जूनियर खिलाड़ियों को शामिल करने का मकसद उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। प्रतियोगिता में तीन चरण होंगे जो ग्रैंड फिनाले तक पहुंचेगा। इसमें क्राइटेरियम रेस, टीम टाइम ट्रायल और कई प्रतिभागियों वाली रेस जैसे अलग-अलग प्रारूप की रेस होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...