नई दिल्ली, जून 24 -- भारत ए की सीरीज में नबी पर रहेगी नजर गॉल। तेज गेंदबाज आकिब नबी और भारतीय टेस्ट टीम के कुछ नियमित खिलाड़ी श्रीलंका ए के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू हो रही लाल गेंद (बहुदिवसीय) की दो मैचों की सीरीज में भारत ए की ओर से उतरेंगे। इस मुकाबले में उनके सामने खुद को साबित करने के साथ-साथ चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का भी अच्छा मौका होगा। जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत में 60 विकेट लेने के बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए नबी के नहीं चुने जाने पर सवाल उठे थे। श्रीलंका की सपाट पिचों पर उनका प्रदर्शन अगर अच्छा रहा, तो उन्हें राष्ट्रीय टीम से लंबे समय तक दूर रखना मुश्किल हो सकता है। भारत को भी इस वर्ष श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलनी है, जहां की परिस्थितियां नबी के अनुकूल होंगी।

हिंदी हिन्...