नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज का प्रसारण सोनी पर नई दिल्ली। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के प्रसारण अधिकार मिले हैं। दोनों टीमें 13 सितंबर को पहला मैच खेलेंगी। दूसरा मैच 15 और तीसरा 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा हैं जबकि जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। वहीं इब्राहिम जदरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम में राशिद खान, रहमतुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजइ जैसे सितारे हैं। यह भी पढ़ें- IND vs AFG टी20 सीरीज के लाइव मैच कहां देखें? हो गया कंफर्म; वैभव सूर्यवंशी पहली ब...