नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारत अगले साल दिल्ली में एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप (राइफल/पिस्टल) की मेजबानी करेगा। इसमें 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए आठ कोटा स्थान दांव पर होंगे। इसके अलावा अगले वर्ष 21 से 30 अप्रैल तक दिल्ली में विश्व कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) भी होगा। इसमें 12 कोटा स्थान मिलेंगे। एशियाई निशानेबाजी परिसंघ (एएससी) ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव को लिखे पत्र में इसकी पुष्टि की। एनआरएआई ने कहा कि इस चैंपियनशिप दिल्ली में होगी। इसकी तिथियों का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। एएससी ने पत्र में कहा, हम एनआरएआई को 2027 एशियाई चैंपियनशिप की मेजबानी हासिल करने पर बधाई देते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि एनआरएआई नेतृत्व में चैंपियनशिप का आयोजन उच्चतम मानको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.