खेल : भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम बेल्जियम रवाना
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम बेल्जियम रवाना बेंगलुरु। नए कोच फ्रेडरिक सोयेज के नेतृत्व में 24 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम 7 से 17 जुलाई तक होने वाले मैचों के लिए शनिवार रात बेल्जियम रवाना हो गई है। टीम को जूनियर एशिया कप सहित आगे कुछ महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में भाग लेना है जिनकी तैयारी को देखते हुए यह दौरा महत्वपूर्ण है। टीम इस दौरे में ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड्स के खिलाफ छह मैच खेलेगी। भारत ऑस्ट्रिया और बेल्जियम के खिलाफ दो-दो मैच जबकि जर्मनी और नीदरलैंड्स के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगा। वेव्रे स्थित बेलफियस हॉकी एरिना में पांच मैच खेले जाएंगे जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ अंतिम मैच एंटवर्प स्थित हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- खेल : ...तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं : फुल्टन
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.