नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- ब्लंडेल बाहर, मिचेल हे न्यूजीलैंड टीम में शामिल वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बुधवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने उनकी जगह मिचेल हे को टीम में लिया है। यह ऐसे समय हुआ जब मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और मिचेल सेंटनर की तिकड़ी चोटों के कारण सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गई। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ऑलराउंडर क्रिश्चियन क्लार्क और तेज गेंदबाज माइकल रे को उनकी जगह शामिल किया है। 25 वर्षीय हे ने 19 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 24 वर्षीय क्लार्क ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए 28 मैचों में 79 विकेट लिए हैं जबकि रे (30) ने फर्स्ट-क्लास करियर में 70 मैचों में 208 विकेट लिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...