खेल : बैडमिंटन : अर्जुन ने आदित्य को हराकर उलटफेर किया
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- बैडमिंटन : अर्जुन ने आदित्य को हराकर उलटफेर किया पुणे। भारत के अर्जुन रेड्डी अलुगुवेल्ली ने इंडियन जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां बड़ा उलटफेर करते हुए आठवीं वरीयता प्राप्त संयुक्त अरब अमीरात के आदित्य किरण को हरा दिया। अर्जुन ने आदित्य को 21-18, 19-21, 21-19 से मात दी। दूसरी वरीयता प्राप्त जगशेर सिंह खंगुरा भी नीरज नायर पीएस की कड़ी चुनौती से पार पाने में विफल रहे। नीरज ने शानदार वापसी करते हुए यह मुकाबला 20-22, 21-8, 21-15 से अपने नाम किया। वैभव सिंह ने हमवतन वर्नान महांता के खिलाफ तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-10, 20-22, 21-19 से जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.