नई दिल्ली, मार्च 2 -- बेल्जियम ड्रेसेज स्पर्धा में चमकीं अनुष अग्रवाला नई दिल्ली। भारतीय घुड़सवार अनुष अग्रवाला ने अपने घोड़े फ्लोरियाना के साथ बेल्जियम ड्रेसेज स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को ऑर्डर में 14वें नंबर से शुरुआत करते हुए 68.85 प्रतिशत के शानदार स्कोर से वह कुल मिलाकर चौथे नंबर पर रहीं। फिर रविवार को 10 साल के घोड़े फ्लिन के साथ उन्होंने पांचवें नंबर से शुरुआत की और 70.3 प्रतिशत का व्यक्तिगत स्कोर हासिल किया। 70 प्रतिशत का स्कोर हासिल करना दबाव में निरंतरता और संयम दिखाता है। इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने आने वाले एशियाई खेलों के लिए अपनी क्वालीफिकेशन यात्रा भी शुरू कर दी। महाद्वीपीय प्रतियोगिता से पहले दो और क्वालीफिकेशन के मौके बाकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.