नई दिल्ली, अगस्त 31 -- बेलिंगहैम की अगुआई में मैड्रिड की एक और जीत मैड्रिड। जूड बेलिंगहैम के शानदार प्रदर्शन से रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में लगातार तीसरे मैच में जीत हासिल की। बेलिंगहैम ने एक गोल किया और एक गोल में मदद की। स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबापे और स्थानापन्न अर्दा गुलेर ने भी गोल किए, जिससे मैड्रिड ने आठ साल बाद ला लिगा में शीर्ष स्तर पर जगह बनाने वाली टीम मालागा के खिलाफ घरेलू मैदान पर 4-0 से आसान जीत हासिल की। प्रीमियर लीग में चेल्सी ने ब्राइटन को 4-3 से हराया जबकि ब्रूनो फर्नांडेस की हैट्रिक की मदद से मैनचेस्टर युनाइटेड ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके 5-2 से जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...