खेल : बेजलेके ने सबालेंका को उलटफेर का शिकार बनाया
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- बेजलेके ने सबालेंका को उलटफेर का शिकार बनाया मेसन (अमेरिका)। चेक गणराज्य की सारा बेजलेक ने बुधवार को सिनसिनाटी ओपन में सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने चौथे दौर में शीर्ष वरीय आर्यना सबालेंका को लगातार सेट में हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 स्तर के टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में 35वें स्थान पर मौजूद 20 वर्षीय युवा बेजलेक ने बेलारूस की सबालेंका पर 7-6, 6-4 से जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाई। गैर वरीय बेजलेक की यह किसी शीर्ष 10 खिलाड़ी पर करियर की पहली जीत है। अब उनका सामना 20वीं वरीय अमेरिका की मेडिसन कीज से होगा। उनके अलावा जेसिका पेगुला ने भी क्वार्टर का टिकट कटा लिया। उन्होंने रोमानियाई खिलाड़ी सोराना क्रिस्टी को 6-2, 4-6, 7-5 से हराकर 2026 में 43वीं जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.