नई दिल्ली, फरवरी 3 -- बेंजेमा अल हिलाल से जुड़े, रोनाल्डो को देंगे चुनौती रियाद। फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर करीम बेंजेमा सऊदी अरब के क्लब अल इत्तिहाद को छोड़कर अल हिलाल से जुड़ गए हैं। यह क्रिस्टियानो रोनाल्डो की खिताब जीतने की उम्मीदों के लिए बुरी खबर है। पूर्व बैलन डि ऑर विजेता बेंजेमा का क्लब अल हिलाल सऊदी प्रो लीग तालिका में रोनाल्डो के क्लब अल नस्र से एक अंक आगे है। रोनाल्डो को 2022 में सऊदी अरब के क्लब से जुड़ने के बाद से अब भी पहले लीग खिताब का इंतजार है। रियाल मैड्रिड के पूर्व स्ट्राइकर बेंजेमा ने पिछले साल अल इत्तिहाद को लीग के खिताब के साथ-साथ किंग्स कप चैंपियन बनाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। सऊदी अरब की सबसे सफल टीम अल हिलाल ने 21 लीग खिताब और चार एशियाई चैंपियनशिप जीती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.