खेल : बीसीसीआई दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देगा
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- बीसीसीआई दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देगा नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश में दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की है। बोर्ड ने सभी सदस्य संघों से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के कल्याण, विकास और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने सदस्य संघों को पत्र लिखकर दिव्यांग खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहन, सहायता तथा खेल में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। यह मुद्दा 18 सितंबर को मुंबई में हुई बीसीसीआई की 95वीं वार्षिक आम बैठक में भी उठाया गया था। दिव्यांग क्रिकेट परिषद भारत (डीसीसीआई) ने इस पहल का स्वागत किया है। उसे उम्मीद है कि बीसीसीआई की यह पहल देश में दिव्यांग क्रिकेट के लिए नए अवसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.