नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- बीमारी के बाद राडुकानू एक और टूर्नामेंट से हटीं लंदन। ग्रेट ब्रिटेन की युवा टेनिस खिलाड़ी एमा राडुकानू ने डब्ल्यूटीए 500 इवेंट से नाम वापस ले लिया है। उनके प्रतिनिधियों के अनुसार, वायरल बीमारी से ठीक होने के बाद उन्होंने अपने क्ले-कोर्ट सीजन की शुरुआत में देरी की है। माना जा रहा है कि 23 साल की राडुकानू क्ले कोर्ट पर लौटने से पहले पूरी तरह ठीक होने पर ध्यान देना चाहती हैं। दुनिया की 28वें नंबर की खिलाड़ी ने पिछले महीने इंडियन वेल्स में हिस्सा लिया था, लेकिन फिर मियामी छोड़ने का फैसला किया। राडुकानू को 22 अप्रैल से होने वाले मैड्रिड ओपन में वापसी की उम्मीद है, जो यूरोपियन क्ले-कोर्ट सीजन का पहला डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट है। उन्होंने इस सीजन में छह टूर्नामेंट खेले हैं, जिनमें 14 मैचों में से सात जीते हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.