नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- बीबीएल : हारिस रऊफ एडिलेड स्ट्राइकर्स से जुड़े एडिलेड ओवल। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2026-27 के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स से करार किया है। वह बेन स्टोक्स और मार्क चैपमैन के साथ उन विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जो पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। रऊफ ने अब तक बीबीएल के पांच सीजन खेले हैं। वह 2019-20 से लगातार मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे हैं। पिछले सीजन में वह 11 पारियों में 20 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने स्टार्स के लिए 33 मैच में 56 विकेट लिए हैं। स्ट्राइकर्स ने अब तक केवल एक बार 2017-18 सीजन में बीबीएल का खिताब जीता है। नए सत्र में स्ट्राइकर्स का पहला मैच 16 दिसंबर को कैनबरा में सिडनी थंडर के खिलाफ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...