खेल : बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स में 95 भारतीय उतरेंगे
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स में 95 भारतीय उतरेंगे नई दिल्ली। तमिलनाडु के उभरते हुए धावक नील समराज 25 से 27 नवंबर तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होने वाली सात देशों की पहली बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 95 सदस्यीय भारतीय टीम की चुनौती की अगुआई करेंगे। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमा और थाईलैंड की टीमें भी भाग लेंगी। चेन्नई में हाल में संपन्न राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में अंडर-18 राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले समराज बिम्सटेक प्रतियोगिता में दोनों व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अलावा चार गुणा 100 मीटर रिले में भी हिस्सा लेंगे। महिला वर्ग में धाविका अभिनया राजराजन भी प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। तीन दिवसीय ट्रैक एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.