खेल : बिग बैश लीग के टिकटों की बिक्री आज से
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- बिग बैश लीग के टिकटों की बिक्री आज से चेन्नई। एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर होने वाले मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉचर्स के बीच बिग बैश लीग के पहले मैच के टिकटों की बिक्री शनिवार से शुरू होगी। बीबीएल का इस सत्र का पहला मैच 12 दिसंबर को यहां खेला जाएगा। पहली बार लीग का मैच ऑस्ट्रेलिया से बाहर हो रहा है। तमिलनाडु क्रिकेट संघ की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस मैच के लिए न्यूनतम टिकट 1500 रुपये का है जबकि 2000, 2500, 3500 और 6000 की श्रेणी के भी टिकट हैं। टिकट डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट डिस्ट्रिक्ट डॉट इन पर उपलब्ध होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.