खेल : बालाजी और डेमोलिनर की जोड़ी बाहर
नई दिल्ली, जून 3 -- बालाजी और डेमोलिनर की जोड़ी बाहर पेरिस। भारतीय टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और ब्राजील के उनके जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर का फ्रेंच ओपन पुरुष युगल में सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया। फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा और ब्रिटेने के हेनरी पैटन की दूसरी वरीय जोड़ी से लगातार सेट में हार के साथ उनका सफर खत्म हो गया। बालाजी और डेमोलिनर की जोड़ी एक घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 4-6 से हार गई। बालाजी के लिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचना उनके करियर के सबसे अच्छे ग्रैंड स्लैम प्रदर्शनों में से एक है और युगल सर्किट में उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।लड़कों के एकल में अर्णव पापरकर तीसरे दौर में हार गए जबकि माया राजेश्वरन रेवती लड़कियों के एकल के दूसरे दौर में पराजित हो गईं। लड़कों के युगल में पापरकर की चुनौती अभी बरकरार है। वह थाईल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.