नई दिल्ली, अगस्त 18 -- बार्सिलोना से जुड़े स्पेन के विश्व कप विजेता कप्तान रोड्रि मैड्रिड। स्पेन के विश्व कप विजेता कप्तान रोड्रि मैनचेस्टर सिटी से अपना स्थानांतरण पूरा करने के लिए सोमवार को बार्सिलोना पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इस दिग्गज फुटबॉल क्लब की तरफ से खेलना सपना सच होने जैसा है। रोड्रि का अभी मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद समझौते पर अंतिम मुहर लगेगी। एक सूत्र ने पुष्टि की कि बार्सिलोना ने 76.5 मिलियन यूरो (88.5 मिलियन डॉलर) के सौदे पर सहमति जताई है। रोड्रि ने कहा, यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। बार्सिलोना की तरफ से खेलना मेरा सपना था। मैं साथियों के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं जिनमें से मैं पहले ही कई को जानता हूं। अब न काम पर लगाने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का समय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...