नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- बार्सिलोना और पीएसजी ने दर्ज की बड़ी जीत बार्सिलोना। लामिने यामल के शानदार प्रदर्शन से बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में रियाल बेटिस को 5-2 से हराकर विजय अभियान जारी रखा। यामल ने दिन के सबसे शानदार गोलों में से एक दागा। हालांकि बाद में विपक्षी से भिड़ंत पर उन्हें पीला कार्ड दिखाया गया जबकि प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को लाल कार्ड देकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। यामल ने 10वें मिनट में फाकुंडो बर्नाल को छकाते हुए पेनाल्टी क्षेत्र के बाहर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के भीतर पहुंचा बार्सिलोना का खाता खोला। पीएसजी ने भी फ्रांस की शीर्ष घरेलू लीग में स्ट्रासबर्ग को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की, जबकि इंग्लिश प्रीमियर लीग में दबाव का सामना कर रहे मैनचेस्टर सिटी ने अपना विजय अभियान जारी रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान क...