नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- बारिश के कारण बांग्लादेश-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला रद्द चटगांव। लगातार हो रही बारिश के कारण बंगलदेश और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को दूसरा टी-20 मुकाबले बिना कोई गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। सुबह जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में काफी देर इंतजार के बाद लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अधिकारियों ने मैच का रद्द घोषित कर दिया। बांग्लादेश तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और अब उसे सीरीज हारने का खतरा भी नहीं है। बांग्लादेश तीसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकता है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड शनिवार को ढाका में होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 जीत हासिल कर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा। यह भी पढ़ें- बांग्लादेश सरकार ने कर दिया ब्लंडर...T20 वर्ल्ड कप को लेकर शाकिब अल हसन का 'विस्फोटक बयान'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.