नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- बाबर आजम सात साल बाद घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे इस्लामाबाद। बाबर आजम मौजूदा प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के लिए खेलेंगे। उन्हें टीम ने मेहमान खिलाड़ी के तौर पर अपने साथ जोड़ा है। पाक के टेस्ट कप्तान ने पीसीबी से उन्हें किसी टीम में शामिल करने का अनुरोध किया था, ताकि वह लंबे प्रारूप में खेद को तरोताजा रख सकें। बाबर ने दिसंबर 2022 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया है। तब उन्होंने कराची में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ड्रॉ रहे टेस्ट में 161 रन बनाए थे। 2023 की शुरुआत से टेस्ट में उनकी औसत 30.43 रही है जो इस प्रारूप में उनके करियर की औसत से कम है। यह भी पढ़ें- बाबर आजम हुए बुरी तरह मजबूर, करीब 7 साल के बाद माननी होगी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ये बात बाबर की ...