नई दिल्ली, अगस्त 3 -- बाकू अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में भारत को 13 पदक बाकू, (अजरबैजान)। भारत की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने 2026 अंडर -17 विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, चार रजत तथा आठ कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते। चैंपियनशिप के आखिरी दिन तीन और पदक जीतने के साथ, महिला और पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत के पदक की संख्या 13 हो गई। 60 किग्रा वर्ग में 17 साल के सितेन्दर मलिक ने 2025 के अपने अंडर-17 विश्व खिताब का बचाव करते हुए रूस के सर्गेई कर्मरियन को हराया। युवा भारतीय पहलवान ने 3-1 से जीत हासिल की और स्वर्ण पदक अपने नाम करके इतिहास में नाम दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- 10वीं इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन वे दो अंडर-17 कैडेट विश्व खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहवान बन गए हैं। साथ ही उन्हों...