खेल : बाउचियर के शतक से जीती इंग्लैंड की महिला टीम
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- बाउचियर के शतक से जीती इंग्लैंड की महिला टीम लंदन। माइआ बाउचियर के शतक (104) और सोफी डंकले की अर्धशतकीय पारी (76) से इंग्लैंड की महिला टीम ने पहले वनडे मुकाबले में आयरलैंड को छह विकेट से शिकस्त दे दी। मेजबान टीम तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। आयरलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 281 रन बनाए। कप्तान गैबी लुइस ने 69, एमी हंटर ने 62 और रेबेका स्टोकेल ने 54 रन बनाए। इसके अलावा हंटर और लुईस ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन जोड़े। हालांकि इंग्लैंड ने सिर्फ 38.1 ओवर में चार विकेट पर 283 रन बनाकर जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- आयरलैंड पर कहर बनकर टूटीं माइया बौशियर, ठोका शतक; इंग्लैंड ने ODI क्रिकेट में रचा दिया इतिहास बाउचियर ने 95 गेंदों पर 11 चौके ठोके। उन्होंने डंकले के साथ 118 गेंदों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.