नई दिल्ली, मार्च 1 -- फ्लेवियो कोबोली ने अकापुल्को में खिताब जीता अकापुल्को (मैक्सिको)। फ्लेवियो कोबोली ने मैक्सिकन ओपन टेनिस में एकल खिताब जीत लिया है। उन्होंने शनिवार रात को अपना पहला हार्ड-कोर्ट एटीपी टूर और कुल तीसरा खिताब हासिल किया। पांचवें वरीय इटली के फ्लेवियो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांसेस टियाफो को 7-6, 6-4 से शिकस्त दे दी। अब 23 वर्षीय कोबोली सोमवार की एटीपी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 15वें स्थान पर पहुंच जाएंगे। पिछले साल कोबोली ने बुखारेस्ट में एटीपी 250 इवेंट और हैम्बर्ग में एटीपी 500 टूर्नामेंट जीता था। वह यहां 2016 में 22 साल के डोमिनिक थिएम के बाद सबसे युवा अकापुल्को चैंपियन हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.