खेल : फेड कप एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स का चयन ट्रायल
नई दिल्ली, मई 15 -- फेड कप एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स का चयन ट्रायल नई दिल्ली। रांची में 22 से 25 मई तक होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी काम करेगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने कहा कि एशियाई एथलेटिक्स संघ के दिशा-निर्देशों के अनुसार 31 दिसंबर, 2026 तक 20 से 22 वर्ष की आयु के एथलीट चयन के लिए पात्र होंगे। एशियाई चैंपियनशिप 9 से 12 जुलाई तक चीन के ओर्डोस में होगी। रांची में होने वाली प्रतियोगिता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एथलीटों को इससे ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में जगह बनाने का आखिरी मौका मिलेगा। एएफआई ने एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए योग्यता मानक की घोषणा भी कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.