नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- फेड कप : एथलीटों का डीएनए, एसआरवाई परीक्षण होगा नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ अगले महीने रांची में होने वाले फेडरेशन कप में एसआरवाई जीन परीक्षण करेगा। इसका उद्देश्य है कि महिलाओं के वर्ग में सिर्फ 'बायोलॉजिकल' महिलाएं ही शिरकत करें। साथ ही महासंघ खिलाड़ियों का डीएनए परीक्षण भी शुरू करेगा ताकि पहली बार उनका डेटा इकट्ठा करके सुरक्षित रखा जा सके। इसका इस्तेमाल शोध, चोटों से बचाव, किसी खास एथलीट के लिए ट्रेनिंग के तरीके तय करने और दूसरी चीजों के लिए किया जाएगा। दोनों के नतीजे और रिकॉर्ड पूरी तरह से गोपनीय रखे जाएंगे। महासंघ ने पिछले साल 13 अगस्त को अपने सभी संबद्ध इकाईयों को इस संबंध में एक नोटिस भेजा था ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.