नई दिल्ली, जून 8 -- नेशंस लीग : जर्मनी को हरा फ्रांस तीसरे स्थान पर म्यूनिख। कप्तान किलियन एमबापे के शानदार खेल से फ्रांस ने नेशंस लीग फुटबॉल में तीसरे स्थान के मैच में रविवार को जर्मनी को हरा दिया। पुर्तगाल और स्पेन के खिताबी मुकाबले से पहले इस मैच में रियाल मैड्रिड के स्ट्राइकर एमबापे ने एक गोल करने के साथ दूसरे में मदद की। इससे फ्रांस ने जर्मनी को उसके घरेलू मैदान पर 2-0 से शिकस्त दे दी। ऑरेलियन चोउमेनी ने मध्यांतर से ठीक पहले (45वां मिनट) एमबापे के लिए मौका बनाया जिसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने गोल में बदल दिया। फिर 84वें मिनट में स्थानापन्न माइकल ओलिसे ने गोल कर फ्रांस को दो गोल की बढ़त दिला दी। इससे पहले जर्मनी को सेमीफाइनल में बुधवार को पुर्तगाल ने 2-1 से हराया था जबकि यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने फ्रांस को 5-4 से मात दी थी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.