खेल : फुटबॉल लीग : आर्सेनल ने जीत से शुरू किया अभियान
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- फुटबॉल लीग : आर्सेनल ने जीत से शुरू किया अभियान मैड्रिड। मौजूदा चैंपियन आर्सेनल ने प्रीमियर लीग फुटबॉल के पहले मैच में कोवेंट्री सिटी पर 3-0 की जीत के साथ 'खिताब बचाओ अभियान' की शुरुआत की। प्रीमियर लीग खिताब का 22 साल का इंतजार खत्म करने के बाद आर्सेनल ने दमदार शुरुआत से दिखा दिया कि वह फिर चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार है। उसकी तरफ से काई हैवर्त्ज़, बुकायो साका और मार्टिन ओडेगार्ड ने गोल किए। इनमें क्रिस्टोस जोलिस ने दो गोल करने में मदद की। फ्रांस में अमीन गौरी के दूसरे हाफ में दो से मार्सिले ने लीग वन के पहले ही मैच में स्ट्रासबर्ग को 4-0 से करारी शिकस्त दी। स्पेनिश लीग ला लिगा में रियाल बेटिस ने रियाल सोसिदाद को 1-0 से हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.