नई दिल्ली, मार्च 5 -- फुटबॉल : अंडर-20 महिला टीम ने स्वीडिश क्लब को हराया लिडिंगो। लहिंगडेइकिम की हैट्रिक की मदद से भारतीय अंडर-20 महिला राष्ट्रीय टीम ने गुरुवार सुबह स्वीडन के बोसोन नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में एक मैत्री मुकाबले में स्वीडिश क्लब अल्व्सजो एआईके को 5-2 से हरा दिया। लहिंगडेइकिम ने पहले मिनट, 20वें मिनट (पेनाल्टी) और 59वें मिनट में गोल करके हैट्रिक बनाई। वहीं सिंडी कोल्नी ने (34वें) और सुलंजना राउल ने (90वें) मिनट में भारतीय टीम के लिए एक-एक गोल किया। भारतीय टीम के मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन ने इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव करते हुए गोलकीपर मोनालिशा देवी और विंगर भूमिका देवी को एकादश में शामिल किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...