खेल : फिलैंडर को पहली बार दक्षिण अफ्रीका टीम में बुलावा
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- फिलैंडर को पहली बार दक्षिण अफ्रीका टीम में बुलावा जोहानसबर्ग। युवा 18 साल की जे-ली फिलैंडर को पहली बार दक्षिण अफ्रीकी अंडर-19 टीम (टी-20) में शामिल किया गया है। हालांकि अनुभवी विकेटकीपर सिनालो जाफ्टा जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गई हैं। दौरे से पहले जांच में उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट का पता चला। युवा फिलैंडर उस दक्षिण अफ्रीकी अंडर-19 टीम में थीं जिसने जुलाई में पाक का दौरा किया था। जाफ्टा की तरह वह भी नंबर आठ पर बल्लेबाजी करती रही हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम सोमवार को बुलावायो के लिए रवाना होगी और 11 से 19 सितंबर के बीच पांच टी 20 खेलेगी। फिलैंडर के अलावा टीम में तीन अन्य अनकैप्ड खिलाड़ी हैं- तेज गेंदबाज कैटलिन विंगार्ड और नथाबिसेंग निनी और ऑफ स्पिनर लुयांडा नजुजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.